Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस फेम हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, लगाया यह आरोप

हमें फॉलो करें बिग बॉस फेम हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, लगाया यह आरोप
, सोमवार, 1 जून 2020 (17:15 IST)
बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट रहे विकास उर्फ हिन्दुस्तानी भाऊ इंस्टाग्राम पर किसी बड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटी को एक्स्पोस करने और उनके नाम FIR दर्ज करने की बात कर रहे थे। अब उन्होंने मशहूर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है।

 
भाऊ ने अपनी शिकायत में एकता के साथ उनकी मां शोभा कपूर का नाम भी दर्ज करवाया है। ये जानकारी सोशल मीडिया पर खुद भाऊ ने शेयर की। हिन्दुस्तानी भाऊ ने खार पुलिस थाने के बाहर से एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने जनता को बताया कि वे एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज करके आए हैं। उन्होंने शिकायत की कॉपी भी पब्लिक को दिखाई। 
 
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए हिन्दुस्तानी भाऊ ने लिखा, 'मैंने एंटी-नेशनल लोगों एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ भारतीय सेना, राष्ट्रीय चिन्ह, कर्नल टैग और देश को बदनाम करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।'
 
भाऊ ने वीडियो में एकता की एक वेब सीरीज का ज़िक्र किया है जिसमें सीमा पर तैनात एक सैनिक की घरवाली को, उसके बॉयफ्रेंड के साथ दिखाया गया है। भाऊ की बात को सुनकर ये लगता है कि वो शायद एकता के प्रोडक्शन में ऑल्ट बालाजी के शो 'कोड एम' की बात कर रहे हैं, जिसमें जेनिफर विंगेट थीं।
 
भाऊ का कहना है कि इस अफेयर में जवान की वर्दी के साथ अश्लीलता करते हुए दिखाया गया है, जो कि वर्दी का अपमान है। इसलिए उन्होंने खार पुलिस स्टेशन में एकता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वाजिद खान के निधन पर सलमान खान ने व्यक्त किया शोक, बोले- हमेशा याद रखूंगा