Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'आरआरआर' ने फिर लहराया जीत का परचम, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में जीते 3 पुरस्कार

हमें फॉलो करें 'आरआरआर' ने फिर लहराया जीत का परचम, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में जीते 3 पुरस्कार

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (12:20 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ चुकी है। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए है। हाल ही में फिल्म के गाने 'नातू-नातू' को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। 'आरआरआर' ऑस्कर 2023 की रेस में भी शामिल है। इसी बीच 'आरआरआर' ने एक बार फिर देश का नाम ऊंचा कर दिया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने हॉलीवुड का एक और प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीत लिया है। 

 
'आरआरआर' ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में तीन बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए है। फिल्म को बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट स्टंट्स और बेस्ट सॉन्ग के खिताब से नवाजा गया है। 'आरआरआर' के गाने 'नातू नातू' को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड में भी बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया है।
 
फिल्म ने बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड भी हासिल किया है। अवॉर्ड सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस अवॉर्ड सेरेमनी में एसएस राजामौली के साथ राम चरण मौजूद थे। वीडियो में राजमौली विनिंग स्पीच देते नजर आ रहे हैं।
 
फिल्म 'आरआरआर' एक पीरियड ड्रामा है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदार में हैं। 'आरआरआर' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द क्यू टीवी चैनल लेकर आ रहा बच्चों का पसंदीदा शो 'बालवीर'