Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजीब सा हो गया है हनी सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें हनी सिंह
बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब हनी सिंह के गाए गीतों ने धूम मचा दी थी। पब से लेकर तो कारों तक चारों ओर हनी सिंह के गीत सुनाई देते थे। उनके गाए गानों की आलोचना भी हुई, लेकिन हनी सिंह युवाओं के पसंदीदा गायक बन गए। 
 
अचानक न जाने क्या हुआ और हनी सिंह सीन से गायब हो गए। तरह-तरह की बातें उनके बारे में फैले लगी। शाहरुख का एक शो वे विदेश से अधूरा छोड़ कर ही स्वदेश लौट आए। कहा गया कि हनी सिंह से शाहरुख नाराज हो गए।
 
हनी सिंह और सलमान को लेकर भी एक किस्सा सुनने में आया कि एक पार्टी में दोनों अनबन हो गई। सुपरस्टार्स से पंगा लेना हनी सिंह को भारी पड़ा। खैर, इन किस्सों की कभी पुष्टि नहीं हुई इसलिए इन पर विश्वास कम ही हुआ, लेकिन ये बात पक्की थी कि हनी सिंह को कुछ न कुछ तो हुआ है।
 
इसका खुलासा हनी सिंह के दोस्त और सिंगर जसबीर जस्सी ने किया। एक अखबार से बात करते हुए जसबीर ने बताया कि वे चंडीगढ़ स्थित रीहैब सेंटर में हनी सिंह से मिले थे। उसकी हालत देख उन्हें बहुत दु:ख हुआ। अजीब-सा हो गया है हनी सिंह। स्टेरॉइड्स वगैरह के कारण बीमार हो गया। अच्छी बात यह है कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है। 
 
हनी सिंह जल्दी ठीक हों, ये उनके फैंस चाहते हैं। सवाल ये है कि क्या वे अपनी खोई हुई जगह फिर हासिल कर पाएंगे? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi