Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खुद के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं हनी सिंह

Advertiesment
हनी सिंह
अंग्रेजी बीट गाना आया और हनी सिंह रातों-रात संगीत की दुनिया के सितारे बन गए। हिट गानों की उन्होंने झड़ी लगी दी। उनके द्वारा गाए गाने 'धीरे धीरे से' को यू ट्यूब पर बीस करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। यह पहला भारतीय गाना है जिसे इतनी आंखें मिली हैं। तभी तो हनी सिंह को म्युजिक इंडस्ट्री का आमिर खान कहा जाता है। खुद ही कीर्तिमान बनाते हैं और खुद ही तोड़ते हैं। 
आशिकी के गाने 'धीरे धीरे से' को हनी सिंह ने अपने अंदाज में गया और यह तुरंत हिट हो गया। रितिक रोशन और सोनम कपूर की केमिस्ट्री और खूबसूरत लोकेशन्स ने इस गाने में चार चांद लगा दिए। 
 
इस गाने को मिले जबरदस्त रिस्पांस से हनी सिंह बेहद खुश हैं। वे कहते हैं 'धीरे-धीरे को जो लोगों का प्यार मिला है उससे मैं अभिभूत हूं। ये मेरा स्पेशल काम था जिसने करोड़ों लोगों के दिल को छूआ है। 
 
आमतौर पर पार्टियों और पबों में हनी सिंह के गाने बजाए जाते हैं। पार्टी आल नाइट्स, देसी कलाकार, ब्लू आइज़ तो अभी भी लोकप्रियता में ऊपर हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसी है रनिंग शादी, द गाजी अटैक और इरादा की शुरुआत?