Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हाउसफुल से कारफुल... अक्षय कुमार का आइडिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें हाउसफुल से कारफुल... अक्षय कुमार का आइडिया
हाउसफुल 3 में ढेर सारे सितारे हैं। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और लिसा हेडन जैसी सुंदरियां हैं। शूटिंग के दौरान इन्होंने खूब मौज-मस्ती की और धमाल मचाया। इस वजह से इनमें अच्छी ट्यूनिंग हो गई। फिल्म 3 जून को रिलीज होने वाली है और इस समय सारे लोग फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। 
अक्षय कुमार को एक आइडिया सूझा कि क्यों न हर जगह वे साथ-साथ जाएं। ट्रेलर लांच पर पूरी टीम एक मिनी बस में गई। सांग लांच के दौरान भी यही नजारा दिखा। इन कलाकारों के साथ मीका सिंह, संगीतकार सोहेल सेन, निर्देशक साजिद-फरहाद और निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी नजर आएं। 
webdunia
इस मिनी बस, जिसे अक्षय 'कारफुल' कहते हैं, के जरिये ये टीम एक इवेंट से दूसरे इवेंट पर यात्रा करती है। मिनी बस में भी धमाल मचाया जाता है। सुनने में आया है कि कई वीडियो भी बनाए गए हैं। 
webdunia
अक्षय का यह आइडिया सभी को पसंद आया है। अब प्रचार के दौरान भी सभी को मजा आ रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बद्रीनाथ की दुल्हनिया के लिए वरुण धवन की खास तैयारी