Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपनी बायोग्राफी लिखना चाहते हैं रितिक रोशन

Advertiesment
हमें फॉलो करें अपनी बायोग्राफी लिखना चाहते हैं रितिक रोशन
बॉलीवुड के माचो मैन रितिक रोशन बायोग्राफी लिखना चाहते हैं। रितिक अपने जीवन पर एक किताब लिखना चाहते हैं, लेकिन उनका कहना है कि लिखने का उनमें हुनर नहीं है। निजी और पेशेवर जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करने वाले रितिक स्वीकार करते हैं कि उनके मन में कई बार अपने जीवन पर किताब लिखने का विचार आया।
 
रितिक ने कहा कि मैंने इस बारे में सोचा है, लेकिन मैं लेखक नहीं हूं। मैं अभी भी इस बारे में सोच रहा हूं। रितिक स्वीकार करते हैं कि उनके मन में कई बार अपने जीवन पर किताब लिखने का विचार आया।
 
उन्होंने कहा कि पिता राकेश रोशन की तरह फिलहाल निर्देशन में उनका हाथ आजमाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि निर्देशक बनने के लिए अंदर से आवाज आती है, मेरी अंतरात्मा से आवाज नहीं आ रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय के साथ एक्शन करना डराने वाला अनुभव