Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन को सोशल मीडिया पर मिला भरपूर समर्थन

Advertiesment
हमें फॉलो करें रितिक रोशन
रितिक रोशन और कंगना रनौट के विवाद में कंगना बोले जा रही थीं और रितिक ने चुप्पी साध रखी थी। दरअसल रितिक इस मसले पर बोलकर मामले को और हवा नहीं देना चाहते थे, लेकिन जब पानी सिर के ऊपर आ गया तो उन्होंने चार वर्षों से चल रहे इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी। फेसबुक पर उन्होंने दिल का हाल अत्यंत शालीन तरीके से लिखा और इसे ट्वीट भी किया। 
 
रितिक के स्टेटमेंट को पढ़ कर उनके फैंस बेहद खुश हुए और सोशल मीडिया पर उन्हें भरपूस समर्थन मिला। मुंबई ट्रेंडिंग पर 23 हजार ट्वीट्स के साथ 'ट्रूथ स्टैंड्स विद रितिक' टॉप में ट्रेंड कर रहा था जो यह दर्शाता है कि इस मसले पर ज्यादातर लोग रितिक रोशन के साथ हैं। ट्विटर पर इस बात का सबूत भी मिला।  

webdunia

 
रितिक के टवीट्स पर लोगों ने कमेंट्स भी किए और लगभग सभी ने रितिक की बात की सराहना करते हुए कहा कि वे रितिक के साथ खड़े हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसी है बॉक्स ऑफिस पर सैफ की 'शेफ' की शुरुआत?