Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन नहीं होंगे सत्ते पे सत्ता के रीमेक में!

बॉलीवुड के माचो मैन रितिक रोशन का कहना है कि फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक के लिए अभी उन्होंने कुछ तय नहीं किया है।

हमें फॉलो करें रितिक रोशन नहीं होंगे सत्ते पे सत्ता के रीमेक में!
बॉलीवुड में चर्चा है कि रितिक रोशन अस्सी के दशक में बनी फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। 'सत्ते पे सत्ता' में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहा जा रहा है कि 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में ऋतिक के अपोजिट केटरीना कैफ होंगी।
 
रितिक ने कहा है कि 'सत्‍ते पे सत्‍ता' उन कहानियों में से है जिसके बारे में वह सोच रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं किया है। उन्‍होंने कहा कि जैसे ही वह अपनी अगली फिल्‍म पर फैसला लेंगे, उसके बारे में अनाउंसमेंट कर देंगे।
 
यह भी चर्चा है कि रितिक, निर्देशक आनंद एल राय की एक फिल्‍म करने जा रहे हैं जिसमें वह धनुष और सारा अली खान के साथ दिखेंगे। उन्होंने इस बारे में कहा, यह बिल्‍कुल सच नहीं है। अभी तक मुझे आनंद एल राय ने कॉन्‍टैक्‍ट नहीं किया है। 
 
मुझे लगता है कि आनंद राय अद्भुत इंसान और फिल्‍ममेकर हैं। यदि उनके पास मेरे लिए कुछ है तो मैं जरूर उस पर सोचूंगा।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक लेने की बताई वजह