Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन करेंगे कबड्डी पर आधारित फिल्म!

हमें फॉलो करें रितिक रोशन करेंगे कबड्डी पर आधारित फिल्म!
रितिक रोशन इस समय बेकार बैठे हैं और ये बेकारी उनकी खुद की चुनी हुई है। उन्हें कई फिल्म ऑफर हुई हैं, लेकिन रितिक तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे उन फिल्मों को करें या नहीं। रितिक जैसे स्टार का यूं खाली बैठना न केवल उनके फैंस को दु:खी कर रहा है बल्कि बॉलीवुड को भी नुकसान पहुंचा जा रहा है। रितिक बड़ी अजीब स्थिति से गुजर रहे हैं। शायद उनके वैवाहिक जीवन का असफल होना उन्हें परेशान कर रहा हो। 
 
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वे एक गणितज्ञ के जीवन पर आधारित फिल्म 'सुपर 30' करने वाले हैं। कबीर खान भी उनको लेकर फिल्म प्लान कर रहे हैं, लेकिन इन फिल्मों की अब तक घोषणा नहीं हुई है। अब खबर है कि रितिक कबड्डी पर आधारित एक फिल्म करने जा रहे हैं जिसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला होंगे। रॉनी की एक कबड्डी टीम भी है। 
 
इन दिनों खेल और खिलाड़ी पर अच्छी फिल्में बन रही है और सफल भी हो रही हैं। लिहाजा बॉलीवुड के कलाकार भी इस तरह की फिल्में करना चाहते हैं। अक्षय कुमार 'गोल्ड' नामक फिल्म कर रहे हैं जो भारतीय हॉकी टीम की स्वर्णिम जीत को दर्शाएगी। इसी तरह फरहान अख्तर एक फिल्म में बॉक्सर की भूमिका करेंगे। 
 
यह पता नहीं चला है कि रितिक की फिल्म किसी वास्तविक घटना या व्यक्ति पर आधारित होगी या काल्पनिक। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैंक चोर भी फ्लॉप... क्यों खराब फिल्में बना रहा है यश राज फिल्म्स?