Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉक्स ऑफिस पर रितिक रोशन और कंगना रनौट की होगी जंग, सलमान भी दौड़ में

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर रितिक रोशन और कंगना रनौट की होगी जंग, सलमान भी दौड़ में
कंगना रनौट और रितिक रोशन के संबंध कैसे हैं, ये सभी जानते हैं। कुछ फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया था और कंगना का कहना था कि रितिक उनकी ओर आकर्षित हुए थे। इसके बाद दोनों में संबंध इतने ज्यादा बिगड़ गए कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा। अब शायद दोनों एक-दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करें। 
 
रियल लाइफ में टकराने के बाद अब रील लाइफ में भी दोनों टकराने जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों की फिल्में आमने-सामने रिलीज होने वाली हैं और विवाद की चिंगारी फिर शोलों का रूप ले सकती है। 

webdunia
 
2019 के गणतंत्र दिवस वाले सप्ताह में रितिक रोशन की 'सुपर 30' प्रदर्शित होने वाली है। यह आनंद कुमार की बायोपिक है और रितिक रोशन इसमें यह किरदार निभा रहे हैं। पहली बार रितिक को इस तरह के रोल में देखना रोचक होगा। यह फिल्म 25 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली है। 
 
इसी के सामने कंगना रनौट की 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' भी प्रदर्शित होने जा रही है। कृष द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियोज़ और कमल जैन ने मिलकर किया है। बाहुबली और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्म लिखने वाले के. विजेयेन्द्र प्रसाद ने इसे लिखा है। 
 
यह कंगना के करियर की बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है और वे इसमें रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। घुड़सवारी, तलवारबाजी आदि की ट्रेनिंग उन्होंने इस फिल्म के लिए ली है। दोनों बड़ी फिल्में हैं और बॉक्स ऑफिस पर घमासान मचेगा।  

webdunia
 
खास बात यह है कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' की रिलीज डेट भी 25 जनवरी 2019 ही है। हालांकि यह फिल्म अब तक शुरू नहीं हुई है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस दिन तक यह फिल्म बन कर तैयार नहीं होगी। 
 
यदि 'दबंग 3' 25 जनवरी को रिलीज होती है तो रितिक और कंगना को अपनी फिल्म आगे बढ़ाना होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'संजू' के बाद संजय दत्त पर एक और बायोपिक बनेगी