Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन फिर बनेंगे सुपरहीरो... लेकिन फिल्म 'कृष 4' नहीं है

हमें फॉलो करें रितिक रोशन फिर बनेंगे सुपरहीरो... लेकिन फिल्म 'कृष 4' नहीं है
कृष सीरिज़ में रितिक रोशन ने सुपरहीरो की भूमिका निभाई है। उन्हें सुपरहीरो के रोल में काफी पसंद भी किया गया है। इस सीरिज का अगला भाग 'कृष 4' नाम से बनाया जाएगा और राकेश रोशन ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। 
 
इसी बीच खबर आई है कि रितिक रोशन एक और फिल्म में सुपरहीरो का किरदार अदा करते दिखाई देंगे। यह फिल्म वरुण धवन के भाई रोहित धवन बनाएंगे। 
 
बताया जा रहा है कि रितिक और रोहित की कुछ महीने मुलाकात हुई थी। तब रोहित ने सुपरहीरो वाली फिल्म की कहानी के बारे में रितिक को बताया। आइडिया रितिक को पसंद आया और उन्होंने रोहित को इस बारे में विस्तार से बताने के लिए कहा। 
 
अगली मुलाकात में रोहित ने अपने आइडिए के बारे में सारी जानकारी दी। रितिक खुश हो गए और उन्होंने रोहित को स्क्रिप्ट लिखने का सुझाव दिया। स्क्रिप्ट का पहला ड्रॉफ्ट रितिक को पसंद आया। रोहित अब स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में जुए गए हैं। 
 
यदि रितिक को स्क्रिप्ट पसंद आती है तो रोहित उन्हें साइन कर लेंगे। रोहित का मानना है कि रितिक के फिल्म से जुड़ने पर उन्हें फिल्म को भव्य तरीके से बनाने में मदद मिलेगी। वे वीएफएक्स और सीजीआई की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे ताकि फिल्म को भव्य लुक दे सकें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दबंग 3 धमाका... सलमान के साथ सोनाक्षी के अलावा ये हीरोइन भी आएंगी नजर