Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन निभाएंगे राम की भूमिका! वर्षों पहले भी यह रोल हुआ था ऑफर

हमें फॉलो करें रितिक रोशन निभाएंगे राम की भूमिका! वर्षों पहले भी यह रोल हुआ था ऑफर
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि नितेश तिवारी और रवि उदयावर रामायण पर फिल्मों की सीरिज़ बनाने वाले हैं जिसे अल्लू अरविंद, नमित मल्होत्रा और मधु मंटेना प्रोड्यूस करने वाले हैं। 
 
इस सीरिज़ का बजट 500 करोड़ रुपये है और इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में बनाया जाएगा। यह थ्री-डी फॉर्मेट में होगा और रामायण को इस तरह से पेश किया जाएगा कि बड़े परदे पर इसे देखने में दर्शकों को अद्‍भुत आनंद आएगा। 
 
राम और सीता की भूमिका कौन निभाएगा? यह सवाल सभी की जुबां पर है। 
 
खबर है कि रितिक रोशन को राम की भूमिका के लिए सम्पर्क किया गया है और वे भी इस रामायण का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं। सूत्रों का तो कहना है कि रितिक इस प्रोजेक्ट के लिए हां भी कह चुके हैं। जल्दी ही इस बारे में बताया जाएगा। 
 
रितिक यदि राम बनते हैं तो उन्हें इस तरह की भूमिका में उनके फैंस पहली बार देखेंगे। रितिक को राम के रोल में देखना रोचक अनुभव हो सकता है। 
 
गौरतलब है कि वर्षों पहले भी रितिक को राम की भूमिका ऑफर हो चुकी है। रितिक की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान के पिता संजय खान रामायण पर फिल्म बनाना चाहते थे और रितिक को राम की भूमिका उन्होंने सौंपी थी। 
 
रितिक इसके लिए राजी भी हो गए थे, लेकिन बाद में यह प्रोजेक्ट बंद हो गया। माना गया कि संजय मुस्लिम हैं और उनके द्वारा बनाई गई रामायण फिल्म पर विवाद हो सकता है, इसलिए फिल्म बनाने का विचार छोड़ दिया गया। 
 
अब एक बार फिर रितिक के पास राम बनने का मौका है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘लस्ट स्टोरीज’ के बाद नेटफ्लिक्स के इस ओरिजिनल फिल्म में नजर आएंगी मनीषा कोइराला