Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे रितिक रोशन, निभाएंगे यह किरदार!

हमें फॉलो करें भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे रितिक रोशन, निभाएंगे यह किरदार!
, गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (16:14 IST)
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने हाल ही में अपने दो बड़े प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की अनाउंसमेंट की है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट लीड रोल निभाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया पहली बार भंसाली के साथ काम करने जा रही हैं।

वहीं अब खबरें आ रही हैं कि गंगूबाई काठियावाड़ी में हाजी मस्तान की भूमिका निभाने के लिए रितिक रोशन को अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। 
 
webdunia
अगर रितिक रोशन इस फिल्म के लिए हामी भर देते हैं तो वे अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' के बाद एक और बड़ी फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे। वहीं पहली बार रितिक और आलिया की जोड़ी भी स्क्रीन पर नजर आएंगी।
 
रिपोर्ट कि मानें तो गंगूबाई काठियावाड़ी इस साल दिसंबर से फ्लोर पर आ जाएगी। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली की कहानी होगी, जिसका किरदार आलिया निभाने वाली हैं। फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होने वाली है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जॉन अब्राहम को आखिर किसने और क्यों गिफ्ट किया 30 लाख का पिकअप ट्रक...