Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन ने अपने बेटों को गिफ्ट में दी मर्सिडिज

Advertiesment
Hritik Roshan
रितिक रोशन निश्चिततौर पर एक जबरदस्त पिता है। रितिक ने अपने बेटों को ऐसा गिफ्ट दिया है कि आपको उनके  बेटों से जलन होने लगेगी। 

रितिक ने अपने बेटों रिहान और रिधान को दी गिफ्ट में दी है एक महंगी कार। यह कार कोई मामूली कार नहीं है बल्कि यह है ब्लू मर्सिडिज मेबेक एस 500। इससे भी बढ़कर रितिक ने खरीदी हैं एक जैसी दो कारें। 
 
जानना चाहेंगे दूसरी कार किसके लिए है। दूसरी कार रितिक ने स्वयं को गिफ्ट की है। रितिक का बेटों को गिफ्ट यहीं खत्म नहीं हुआ। वे ले गए दोनों बेटों को एक मूवी डेट के लिए इसी नयी कार में। तीनों ने मिलकर 'द एंग्री बर्ड मूवी' की स्क्रीनिंग एक साथ देखी। 
 
रितिक रोशन और उनकी पत्नी सूजैन खान कुछ समय पहले अलग हो चुके हैं। रितिक अपने अच्छे पिता होने का सबूत बार बार देते रहते हैं। इस बार भी रितिक ने दोनों बेटों को यह खास तोहफा दिया और साबित किया कि वे अपने बेटों का बखूबी ध्यान रखते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस हिट फिल्म के सीक्वल में अमिताभ बनेंगे विलेन