Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या इस एक्ट्रेस से बढ़ती नजदीकियां बनी इमरान खान और अवंतिका मलिक के अलग होने की वजह?

हमें फॉलो करें क्या इस एक्ट्रेस से बढ़ती नजदीकियां बनी इमरान खान और अवंतिका मलिक के अलग होने की वजह?
, शनिवार, 23 जनवरी 2021 (14:22 IST)
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक ने तलाक लेने का अनाउंसमेंट करके सबकों हैरान कर दिया था। दोनों काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं।

 
हालांकि इमरान और अवंतिका ने अलग होने की वजहों पर चुप्पी साथ रखी थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावे किए गए थे कि इमरान के करियर को लेकर दोनों के बीच लड़ाइयां होती थीं, जो कि दोनों के अलग होने की वजह बनी। हालांकि, अब एक रिपोर्ट में दोनों के अलग होने की एक नई वजह सामने आई है।
 
बॉलीवुड में कई जोड़ियों के टूटने की वजह कपल के बीच में तीसरे शख्स का आना रहा है। इमरान और अवंतिका के रिश्ते में भी ऐसा ही कुछ नजर आया है। ऐसी खबरें हैं कि इमरान, अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पिछले कुछ समय से लेखा और इमरान को साथ में देखा जा रहा है। लेखा के पति पैबलो चटर्जी और इमरान करीबी दोस्त थे, लेकिन लेखा और इमरान के बीच अफेयर की भनक किसी को नहीं लगी।
 
webdunia
रिपोर्ट में कहा गया है कि जब अवंतिका ने इमरान का घर छोड़ा, तो अभिनेता ने लेखा को अपने जानने वालों से मिलवाना शुरू कर दिया। अब लेखा की शादी भी टूटने की कगार पर आ गई है। दोनों के अफेयर के कारण दोनों परिवार बुरी तरह से बिखर गए हैं।
 
खबरों के मुताबिक, इमरान ने अपने घर के पास किराए पर एक घर भी लिया, ताकि वह अपनी लेडीलव से मिल सकें। पड़ोसियों के मुताबिक, लेखा को कई बार बिल्डिंग में आते और जाते हुए देखा गया है। यह बिल्डिंग, इमरान के बांद्रा स्थित पाली हिल के घर से बहुत करीब है। इमरान अपने इस नए रिश्ते की घोषणा करने के लिए फिलहाल, अवंतिका से तलाक का इंतजार कर रहे हैं।
 
webdunia
बता दें कि कुछ समय पहले अवंतिका ने अपने एक पोस्ट के जरिए यह संकेत दिए थे कि उन्हें इमरान से तलाक लेने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने लिखा था- शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपनी मेहनत खुद चुने। मोटापा मुश्किल है। फिट रहना मुश्किल है। अपनी मुश्किल खुद चुने।
 
उन्होंने लिखा, कर्ज में रहना मुश्किल है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना मुश्किल है। अपनी मुश्किल खुद चुने। बात करना मुश्किल है। ना बात करना मुश्किल है। अपनी मुश्किल खुद चुने। जिंदगी कभी आसान नहीं होती है। यह हमेशा मुश्किल से भरी होती है। लेकिन हम अपनी मुश्किल खुद चुन सकते हैं। सोच समझकर चुनें।
 
गौरतलब है कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इमरान और अवंतिका साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद वह साल 2014 में एक बेबी गर्ल के पैरेंट्स बनें। वर्क फ़्रंट की बात करें तो इमरान ने साल 2008 में फ़िल्म जाने तू या जाने न फ़िल्म से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म किडनैप, लक, देली बेली, आई हेट लव स्टोरी में नजर आए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लैक ड्रेस में नोरा फतेही का हॉट अंदाज, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल