Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'इंडियन आइडल 13' के विनर बने ऋषि सिंह, ट्रॉफी के साथ मिली चमचमाती कार और इतने लाख रुपए प्राइम मनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'इंडियन आइडल 13' के विनर बने ऋषि सिंह, ट्रॉफी के साथ मिली चमचमाती कार और इतने लाख रुपए प्राइम मनी

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (10:44 IST)
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' को अपना विनर मिल गया है। अयोध्या के ऋषि सिंह इस सीजन के विनर बने हैं। ऋषि सिंह को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए प्राइम मनी और एक ब्रैंड न्यू मारुती एसयूवी कार इमान में मिली है। इंडियन आइडल 13 को नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जज कर रहे थे। वहीं आदित्य नारायण इस शो को होस्ट कर रहे थे। 

 
'इंडियन आइडल 13' के फिनाले में 6 कंटेस्टेंट्स ऋषि सिंह, शिवम सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोतवाल, देबोस्मिता रॉय और सोनाक्षी कर पहुंची थीं। शो के फिनाले कई धमाकेदार परफॉर्मेंस हुई और कई सेलेब्स ने भी इसमें शिरकत की। ऋषि सिंह जहां इस सीजन के विनर बने। वहीं देवोस्मिता राय फर्स्ट रनर अप रहीं।  
 
ऋषि सिंह शो की शुरुआत से ही सभी के फेवरेट बने हुए थे। ऑडिशन राउंड में ही ऋषि ने सभी को इंप्रेस कर दिया था। क्रिकेटर विराट कोहली भी ऋषि सिंह को फॉलो करते हैं। वहीं शो में पहुंचने वाले कई गेस्ट्स भी ऋषि को कई ऑफर दे चुके हैं। 
 
शो जीतने के बाद ऋषि सिंह को सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिकॉर्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल हुआ है। विनर बनने के बाद ऋषि सिंह ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने ट्रॉफी जीत ली है। यह सपना सच होने जैसा है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाह्नवी कपूर को पसंद है समंदर किनारे वेकेशन मनाना, देखिए एक्ट्रेस के 10 हॉट बिकिनी लुक