Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आएगा किसानों का दम

हमें फॉलो करें 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आएगा किसानों का दम
, गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (17:53 IST)
नए साल की शुरुआत के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन 15 जनवरी से इंडियाज़ गॉट टैलेंट शुरू करने जा रहा है। कुछ कमाल की परफॉर्मेंस और रॉकिंग टैलेंट के साथ यह शो अपने दर्शकों और शो के जजों - शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, किरण खेर, बादशाह और मनोज मुंतशिर के सामने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दिखाएगा।

 
देश के किसानों की बदौलत हमें अपनी थाली में भोजन मिल पाता है, लेकिन क्या होगा जब किसानों का एक समूह इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर आएगा? कोलकाता से आया ‘किसान खेला’ नाम का एक समूह इस शो में अपनी कुशलता दिखाएगा और यह साबित करेगा एक किसान सबकुछ कर सकता है, लेकिन सब लोग कोई खेती नहीं कर सकते।
 
webdunia
इस समूह ने कुछ रोमांचक परफॉर्मेंस पेश करके जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें उन्होंने अलग-अलग तरह कीफॉरमेशंस तैयार की और जजों से खूब वाहवाही हासिल की! लेकिन क्या उन्हें गोल्डन बज़र मिला? ये जानने के लिए तो आपको यह शो देखना पड़ेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'लूप लपेटा' का ट्रेलर रिलीज, बॉयफ्रेंड को बचाने 50 मिनट में 50 लाख का इंतजाम करती नजर आईं तापसी पन्नू