Publish Date: Thu, 27 Mar 2025 (11:30 IST)
Updated Date: Thu, 27 Mar 2025 (11:32 IST)
साउथ सुपरस्टार राम चरण 27 मार्च को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। राम चरण का पूरा नाम कोनिडेला राम चरण तेजा है। एक्टर का जन्म 1985 में साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी और सुरेखा के घर हुआ था। राम चरण एक्टर के साथ-साथ फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन भी है।
पिता के सुपरस्टार होने के बावजूद राम चरण ने अपनी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। राम चणर का खानदान तेलुगु इंडस्ट्री का जाना-माना परिवार है।
राम चरण ने साल 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'चिरुथा' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पहचान एसएस राजामौली की फिल्म 'मगधीरा' से मिली थी। राम चरण अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं, इनमें रचा, नायक, येवडु, ध्रुव, रंगस्थलम और आरआरआर जैसी फिल्मों के नाम शामिल है।
एक्टर के साथ-साथ राम चरण एक बिजनेसमैन भी है। उन्होंने 2016 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'कोन्निडेला प्रोडक्शन कंपनी' खोली थी। इसके अलावा राम चरण हैदराबाद की एक रीजनल एयरलाइन कंपनी टर्बो मेगा एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हैं, जिसकी फ्लाइट्स ट्रू जेट नाम से चलती है। राम चरण की हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब नाम से पोलो टीम भी है।
राम चरण अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके पास हैदराबाद की प्राइम लोकेशन पर करोड़ों का बंगला है। उनके बंगले में स्पोर्ट्स कोर्ट से लेकर स्विमिंग पूल और कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद है। इसके अलावा मुंबई में भी राम चरण के पास एक आलिशान बंगला है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें