ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इरफ़ान खान ने खरीदा नया आशियाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Irfan Khan
बॉलीवुड के बहुमुखी कलाकार इरफ़ान खान के लिए यह साल बहुत ही शानदार रहा है। इसी वर्ष इरफ़ान की लगातार दो बॉलीवुड फ़िल्में रिलीज़ हुई और कामयाब रहीं। इसी वर्ष उन्होंने अपने जापानी टेलीविज़न शो की शूटिंग भी समाप्त की है। अब इरफ़ान जल्द ही अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने जा रहे हैं। 
 
इरफ़ान ने नया घर खरीद लिया है और जल्दी ही वो वह अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। इरफान  का पुराना घर मड आइलैंड के पास था जबकि उनका नया पता अब अंधेरी में होगा। नए घर में शिफ्ट  होने के बाद इरफ़ान की मुश्किलें थोड़ी काम हो जाएंगी। जहां इरफ़ान को एयरपोर्ट से अपने पुराने घर पहुचने में करीब 1 घंटे लग जाता था, वहीं इरफ़ान अब कुछ ही मिनटों में अपने नए घर तक का सफर तय कर पाएंगे।
 
इसके अलावा अब उन्हें अपने शूटिंग के सेट पर पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकले की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इरफ़ान का नया आशियाना काफी विशाल और शानदार है। अपने पुराने घर से इरफ़ान को बेहद लगाव है इसीलिए वो अपने पुराने पर नियमित समय पर जाया करेंगे। 
 
इरफ़ान से जुड़े सूत्र ने बताया है,'इरफ़ान इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं जिसके बाद वो अनूप सिंह की अगली फिल्म की शूटिंग की शुरूआत करेंगे। दिसंबर के आखिरी हफ्तों में वे अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।' 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi