Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाबिल ने शेयर किया पिता इरफान खान का अनदेखा वीडियो, गोलगप्पे खाते आए नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Irrfan Khan
, शनिवार, 2 मई 2020 (12:43 IST)
बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान 29 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। फैमिली, फैंस का इस बात यकीन कर पाना अब भी शायद मुश्किल होगा। सभी इस सदमें से बाहर आने की कोशिश में है। इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। वह इलाज करवाकर पिछले साल ही भारत लौटे थे।

 
हाल ही में इरफान खान के परिवार की तरफ से स्टेटमेंट साझा किया गया था जिसमें उन्होंने सभी फैंस, डॉक्टर्स को थैंक्यू कहा। अब उनके बेटे बाबिल ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर फिर इरफान की याद दिला दी। इस वीडियो में इरफान खान गोलगप्पे खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
वीडियो में इरफान बड़े चाव से गोलगप्पे खाते हुए नजर आ रहे हैं। वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। बाबिल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ‘जब आप इतने लंबे समय तक एक डाइट पर हो और फिर शूटिंग खत्म हो जाये तो आप पानी पुरी खा सकते हैं।’ 
 
बता दें, इरफान खान को 2018 में न्यूरो-एंडोक्राइन नाम की एक रेयर बीमारी हुई थी। इलाज के लिए इरफान लंदन चले गए थे। जब वापस लौटे तो फिल्म में काम भी किया। उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उर्वशी ढोलकिया को भारी पड़ा मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना, हुआ टेनिस एल्बो