suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं?... विराट के ट्वीट पर सस्पेंस

Advertiesment
अनुष्का शर्मा
जब सेलिब्रिटीज़ में अफेयर चलता है तो सभी सवाल पूछते हैं कि शादी कब कर रहे हो? शादी होते ही बच्चे की बात होने लगती है। 
 
हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने विवाह रचाया। मुश्किल से कुछ दिन दोनों ने साथ बिताए होंगे और अब अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की बातें सामने आ रही हैं। 
 
दरअसल विराट कोहली ने एक ट्वीट ऐसा किया कि लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया। सभी ने अपने-अपने मतलब निकाले। 


 
विराट ने ट्वीट किया अभी इस समय बहुत कुछ हो रहा है जिसके बारे में जल्दी ही आपको बताऊंगा। अब ये क्या हो रहा है, जैसा प्रश्न विराट ने उछाल दिया। 
 
विराट के फैंस को लगा कि इसमें कुछ 'गुड न्यूज़' है। विराट से पूछा जाने लगा कि क्या अनुष्का प्रेग्नेंट हैं? एक ने ट्वीट किया कि विराट की इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर नौ महीने के लिए सेव कर लीजिए। 
 
किसी ने लिखा कि यह टिपिकल पंजाबी गेस है और गुड न्यूज आने वाली है। कुछ ने ट्वीट किया कि छोटा विराट आने वाला है। 
 
अब विराट ने तो सोचा भी नहीं होगा कि उनके इस ट्वीट का मतलब क्या से क्या निकाल लिया जाएगा? या विराट की बातों का सही अर्थ लोगों ने निकाल लिया है? कुछ दिनों में पता चलेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पद्मावत को सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे हुए... लोगों ने दिया मुंहतोड़ जवाब