Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या अनंत-राधिका को मिलाने के लिए मीजान जाफरी को गिफ्ट में मिला 30 करोड़ का बंगला? पिता ने बताया सच

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anant Ambani Radhika Merchant wedding

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 17 जुलाई 2024 (11:33 IST)
KRK post: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। दुनिया भर के राजनेता, बिजनेसमैन, सेलिब्रेटी अनंत-राधिका की ग्रैंड वेडिंग, शुभ आशीर्वाद और फिर रिसेप्शन का हिस्सा बने। इस शाही शादी में मेहमानों को मिले रिटर्न गिफ्ट्स की भी खूब चर्चा हो रही है।
 
वहीं अक्सर अपने विवादित दावों को लेकर सुर्खियों में रहने वाल कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने एक दावा किया है। केआरके ने वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को अंबानी फैमिली की तरफ से एक शानदार तोहफा मिला है। 
 
webdunia
केआरके के अनुसार, वह मीजान ही थे जिन्होंने राधिका को अनंत से इंट्रोड्यूस कराया था और इसके लिए उन्हें एक बहुत बड़ा गिफ्ट मिला है। अंबानी परिवार की तरफ से मीजान जाफरी को 30 करोड़ का बंगला गिफ्ट में मिला है। 
 
केआरके के इस दावे पर मिजान के पिता जावेद जाफरी ने रिएक्ट किया है। जावेद जाफरी ने कमाल के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए उनके दावे का सच बताया है। जावेद ने कमाल के पोस्ट पर एक लाफिंग इमोजी के साथ लिखा, 'कुछ भी!!' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meezaan (@meezaanj)

जावेद के रिएक्शन से साफ है कि केआरके का यह दावा एकदम गलत है। कई यूजर्स भी केआरके के मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'केआरके अभी भी व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर विश्वास रखते हैं।' 
 
बता दें कि मीजान जाफरी अनंत अंबानी के खास दोस्तों में से एक है। वह अनंत-राधिका की शादी के हर फंक्शन में नजर आए थे। उन्होंने बारात में जमकर डांस भी किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन ने किया केआरके के गाने का प्रमोशन, यूजर्स बोले- क्या मजबूरी थी सर...