Publish Date: Fri, 30 May 2025 (11:59 IST)
Updated Date: Fri, 30 May 2025 (12:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों सफलता की रफ्तार पर सवार हैं — और उनके शो की सीटें तेजी से भर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर जो उत्साह है, वो ये साबित करता है कि जब चार्म, टैलेंट और कंसिस्टेंसी कभी भी फैशन (ट्रेंड) से बाहर नहीं जाती।
पिछले कुछ वर्षों में अभिषेक ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और ओटीटी पर ब्लॉकबस्टर हिट्स के ज़रिए एक अलग मुकाम हासिल किया है। युवा में उनका इंटेंस किरदार हो, मनमर्ज़ियां और लूडो में उनकी लेयर्ड एक्टिंग, बॉब बिस्वास में उनका ट्रांसफॉर्मेशन या घूमर में उनका दमदार रोल — अभिषेक ने हर बार दर्शकों को चौंकाया है।
दसवीं में उनके प्रदर्शन को न सिर्फ़ शानदार रिव्यूज़ मिले, बल्कि यह नेटफ्लिक्स पर नंबर वन ट्रेंड भी कर रही थी। हाल ही में बी हैप्पी ने भी इसी राह पर चलते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो पर टॉप स्पॉट हासिल किया। वहीं आई वांट टू टॉक में उनके काम ने एक और उपलब्धि उनके नाम की — आलोचकों और दर्शकों से भरपूर सराहना और कई अवॉर्ड्स भी मिले।
लेकिन सिर्फ अभिषेक बच्चन की एक्टिंग ही नहीं, खुद वह भी आजकल खूब सुर्खियों में हैं। हाल की उनकी पब्लिक अपीयरेंसेज़ ने फैंस को चौंका दिया है। हमेशा से अपने चार्म के लिए पहचाने जाने वाले अभिषेक अब एक नए दौर की एफ़र्टलेस हॉटनेस के पोस्टर बॉय बनते नज़र आ रहे हैं। फिर चाहे वो किसी ट्रेलर लॉन्च पर हों या आम जनता के बीच, ओजी ब्लफ़मास्टर ऐसे लुक पेश कर रहे हैं जो एक-एक फ्रेम में इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें