Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

21 साल बाद पर्दे पर फिर दिखेगी अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी, 'चोर पुलिस' में आएंगे नजर!

हमें फॉलो करें 21 साल बाद पर्दे पर फिर दिखेगी अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी, 'चोर पुलिस' में आएंगे नजर!

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (12:48 IST)
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में शुमार है। दोनों साथ में कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ 21 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आने वाले हैं। यह जोड़ी सुभाष घई की एक फिल्म में नजर आएंगी।

 
खबरों के अनुसार सुभाष घई और अनीस बाज्मी 'चोर पुलिस' के नाम से एक कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अनिल और जैकी से बातचीत चल रही है। दोनों एक्टर्स को फिल्म की कहानी पसंद आई है और वो इसके लिए बेताब हैं।
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अनिल कपूर एक चोर का रोल निभाएंगे, जो चोरों की फैमिली से हैं। वहीं फिल्म में जैकी श्रॉफ एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे, जो पुलिसवालों की फैमिली है। फिल्म की कहानी अनीस बज्मी और पट्टू पारेख ने लिखी है।
 
हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि जैकी और अनिल आखिरी बार फिल्म 'लज्जा' में साथ नजर आए थे, जो 2001 में रिलीज हुई थी। दोनों ने राम लखन, कर्मा, अंदर बाहर और काला बाजार जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Filmfare OTT Awards 2022 : अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' की मिला बेस्ट फिल्म अवॉर्ड, देखिए पूरी लिस्ट