Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जैकी श्रॉफ हुए दु:खी, 37 वर्षों का छूटा साथ

हमें फॉलो करें जैकी श्रॉफ हुए दु:खी, 37 वर्षों का छूटा साथ
, मंगलवार, 18 मई 2021 (12:10 IST)
जैकी श्रॉफ आज बेहद दु:खी और उदास हैं। उनके एक साथी ने हमेशा के लिए उनका साथ छोड़ ‍दिया। दोनों 37 वर्षों से साथ थे। जैकी के मेक अप पर्सन शशि दादा का निधन हो गया। 
 
जैकी ने ट्विटर पर यह दु:ख भरी खबर अपने फॉलोअर्स के साथ साझा की। जैकी ने लिखा- शशि दादा, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। 37 वर्षों से मेरे मेक अप पर्सन रहे शशि दादा चले गए। 
 
जैकी श्रॉफ ने जब अपना करियर शुरू किया था तब से शशि दादा उनके साथ रहे। दोनों की इतनी जमी कि शशि दादा का साथ जैकी ने कभी नहीं छोड़ा।
 
वैसे भी जैकी अपने स्टॉफ का हमेशा ध्यान रखते हैं। उनके सुख-दु:ख में हमेशा शामिल रहते हैं। शशि दादा के नहीं रहने से जैकी को गहरा धक्का पहुंचा है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनू सूद ने उनके नाम पर चल रहे 'फर्जी फाउंडेशन' के प्रति किया आगाह