Publish Date: Tue, 01 Jun 2021 (11:05 IST)
Updated Date: Tue, 01 Jun 2021 (11:08 IST)
फिल्म अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी सहित 9 लोगों पर पूर्व मॉडल ने रेप और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मशहूर फोटोग्राफर कॉलस्टन जूलियन पर रेप और जैकी भगनानी सहित आठ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप इस मॉडल ने लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 (एन), 354 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
28 वर्षीय पूर्व मॉडल का कहना है कि वर्ष 2014 से 2018 के बीच उसका उत्पीड़न किया गया। जैकी पर आरोप है कि उन्होंने बांद्रा में मॉडल का शोषण किया। इस मामले में उसने निखिल कामत, कृष्ण कुमार, शील गुप्ता, अजीत ठाकुर, गुरज्योत सिंह, विष्णु वर्धन के नाम भी लिए।
मॉडल के अनुसार वह एक्टिंग करियर बनाने के लिए मुंबई आई थी। उसे फिल्म में काम दिलाने के बहाने यह गंदा काम किया गया। पुलिस के अनुसार एफआरआई दर्ज की जा चुकी है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जल्दी ही सभी से पूछताछ करेगी।