Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जैकलीन फर्नांडीज 1 लाख लोगों तक पहुंचाएगी खाना, लॉन्च किया YOLO फाउंडेशन

हमें फॉलो करें जैकलीन फर्नांडीज 1 लाख लोगों तक पहुंचाएगी खाना, लॉन्च किया YOLO फाउंडेशन
, मंगलवार, 4 मई 2021 (17:37 IST)
जैकलीन फर्नांडीज ने YOLO फाउंडेशन की स्थापना की है। इस नेक काम के लिए जैकी ने कई एनजीओ के साथ समझौता किया है जो हमारे समाज में विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के हित में काम करते हैं। 
 
रोटी बैंक नामक एक एनजीओ के साथ, जैकलीन इस महीने 1 लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी। वही, फ़ीलाइन फाउंडेशन के साथ भागीदारी करते हुए, अभिनेत्री ने सड़को पर रहने वाले जानवरों की मदद करने की पहल की है। साथ ही, अभिनेत्री फ्रंट लाइन कार्यकर्ता मुंबई पुलिस बल के बीच मास्क और सैनिटाइज़र भी डिस्ट्रीब्यूट करेंगी। 
webdunia
जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- ‘हमारे पास एक ही लाइफ है जिसका इस्तेमाल हमें दूसरों की दुनिया बेहतर करने में करना चाहिए। मैं YOLO फाउंडेशन लॉन्च कर रही हूं जो कई एनजीओ का पार्टनर है।

webdunia

 
जैकलीन फर्नांडीज ने अक्सर एक कदम आगे बढ़ाकर उन लोगों तक मदद पहुंचाई है, जिन्हें कठिन वक़्त में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। चाहे वह बाढ़ राहत के बाद घरों का पुनर्निर्माण करना हो या बच्चों के पोषण के लिए काम करना हो, अपने सकारात्मक रवैये के साथ, जैकी ने उन लोगों के बीच प्यार और खुशी फैलाई है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का ज्यूकबॉक्स हुआ रिलीज़