Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जलेबी बाई वेबसीरीज की कहानी: थाम लो जिगर ऐ दीवानों, उसकी यौवन में जल जाओगे परवानों

हमें फॉलो करें जलेबी बाई वेबसीरीज की कहानी: थाम लो जिगर ऐ दीवानों, उसकी यौवन में जल जाओगे परवानों
, मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (12:33 IST)
उल्लू एप पर 'जलेबी बाई' नामक वेबसीरिज 8 अप्रैल से स्ट्रीमिंग होने जा रही है। जलेबी बाई का ट्रेलर उल्लू एप्प पर रिलीज हो चुका है और धूम मचा रहा है। इसकी टैग लाइन है- थाम लो जिगर ऐ दीवानो, उसकी यौवन में जल जाओगे परवानो... राज़ घर-घर के बोलेगी, जलेबी बाई देखो क्या-क्या खोलेगी।  
webdunia
जलेबी बाई ऐसी जवां और सुंदर महिला की कहानी है जो घर-घर जाकर साफ-सफाई का काम करती है। साड़ी कुछ इस तरह पहनती है कि लोग उसे ताकते रह जाते हैं। जलेबी बाई पैसों के लिए कुछ भी कर सकती है। 
 
जलेबी बाई का सामना समाज के उन लोगों से है जो रसूखदार हैं। अमीर हैं, लेकिन चरित्रहीन है। एक बूढ़ा लम्पट व्यक्ति जलेबी बाई को बुरी निगाह से देखता है। कुछ घरों में ऐसी लड़कियां रहती हैं जो लड़कियों के फोटो देखती हैं। कुछ कुंआरे युवाओं के पलंग के नीचे से जलेबी बाई को आपत्तिजनक चीजें मिलती हैं। 
webdunia
जलेबी बाई हर घर के भेद जानती हैं। वह अपना जादू भी चलाती है और बहुत कुछ उगलवा लेती है। आखिर क्या होगा जलेबी बाई का? देखने को मिलेगा इस सीरिज में जो 8 अप्रैल को उल्लू एप पर स्ट्रीमिंग होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मजेदार चुटकुले : आज शक्कर छोड़े पांच साल पूरे