Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए जाह्नवी कपूर का बर्थ डे प्लान, बहन अंशुला ने की खास तैयारी

हमें फॉलो करें जानिए जाह्नवी कपूर का बर्थ डे प्लान, बहन अंशुला ने की खास तैयारी
, गुरुवार, 5 मार्च 2020 (18:08 IST)
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना 23वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। इस स्पेशल डे के लिए जाह्नवी ने कुछ स्पेशल प्लान किया है।

 
जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म रूही अफ्जा की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। इसके बाद वह रात में अपनी फैमिली के साथ एक स्पेशल डिनर पर जाएंगी। फैमिली के साथ डिनर पर जाने की वजह से जाह्नवी कपूर ने अपनी रात की शूटिंग को कैंसिल कर दिया है। 
जाह्नवी कपूर की ये डिनर पार्टी उनकी बहन अंशुला कपूर के घर पर होने वाली है। जिसके लिए उन्होंने खास तैयारी कर रखी है। अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी और अर्जुन कपूर की बहन है। श्रीदेवी के निधन के बाद से जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और खुशी कपूर एक दूसरे के करीब आए। 
 
webdunia
अर्जुन कपूर अपनी तीनों बहने अंशुला, जाह्नवी और खुशी का काफी अच्छे से ध्यान रखते है। हालांकि ये नजदीकिया श्रीदेवी के निधन के बाद हुई है। 
 
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'द कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह तख्त और दोस्ताना 2 में भी दिखेंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मार्केट में आई दीपिका पादुकोण के पद्मावती लुक पर बनी डॉल, वायरल हो रही तस्वीर