Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या इस वजह से हुआ जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का ब्रेकअप?

हमें फॉलो करें क्या इस वजह से हुआ जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का ब्रेकअप?
, बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (14:59 IST)
जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वह ईशान खट्टर के ऑपोजिट नजर आई थीं। इस फिल्म के साथ ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी कपूर के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों ने इसे महज अफवाह बताया था।

 
लेकिन अक्सर इन दोनों को साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। अब जाह्नवी और ईशान के अफेयर की खबरों के बाद इनके ब्रेकअप की खबरें आईं। खबरों की मानें तो इस कपल का ब्रेकअप हो गया है और दोनों की ब्रेकअप का सबसे कारण इनका करियर बना है। 
खबरों के अनुसार जाह्नवी और ईशान बहुत ही महत्वाकांक्षी है। क्योंकि इन दोनों ने अपने प्यार के बदले अपने करियर को चुना है। जाह्नवी की तरफ ईशान का ध्यान बहुत ज्यादा हो रहा था। उनका यह फैसला प्रोफेशनल है क्योंकि दोनों अपने प्यार के बजाय करियर और काम पर ध्यान देना चाहते हैं। 
 
webdunia
रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ब्रेकअप के बाद जब जाह्नवी घोस्ट स्टोरीज को प्रमोट कर रही थीं, तभी ईशान के आने की वजह से वह घबरा गईं और अनकम्फर्टेबल फील करने लगीं। हालांकि बाद में दोनों ने इसे संभाल लिया और बिना एक दूसरे मिले वहां से निकल गए।

वैसे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया था लेकिन इनकी डेटिंग के चर्चे हमेशा से थे। जब जाह्नवी से एक चैट शो ईशान को डेट करने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इससे इनकार किया था लेकिन उनके भाई अर्जुन कपूर ने कहा था कि ईशान हमेशा जाह्नवी कपूर के आस-पास रहते हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक द कारगिल गर्ल में नजर आएंगी। इस फिल्म के पोस्टर आदि रिलीज हो चुके हैं। इसके बाद वह फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के साथ और फिल्म 'तख्त' में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूहीआफ्जा' में नजर आएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नई सदी का सिनेमा- दो दशक