Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर बनेंगे भाई-बहन, यह एक्टर होगा दोनों का लव इंटरेस्ट!

हमें फॉलो करें दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर बनेंगे भाई-बहन, यह एक्टर होगा दोनों का लव इंटरेस्ट!
साल 2008 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'दोस्ताना' के सीक्वल की लगातार चर्चा में बनी हुई है। पिछले दिनों करण जौहर ने दोस्ताना 2 के कास्ट को लेकर अनाउसमेंट की थी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे। 
 
webdunia
जिसके बाद से ही ये चर्चा होने लगी कि कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर फिल्म रोमांस करते दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं। क्योंकि फिल्म जान्हवी और कार्तिक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि भाई-बहन का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार फिल्म में कार्तिक और जाह्नवी भाई-बहन के रोल में होंगे जबकि तीसरा एक्टर जो फिल्म में एक सूटेबल बॉय का किरदार निभाने जा रहा है। वो कार्तिक और जाह्नवी दोनों का ही लव इंटरेस्ट के तौर पर दिखाई देगा। रिपोर्ट की माने तो सेकेंड लीड एक्टर के तौर पर तब्बू के भांजे फतेह रंधावा नजर आ सकते हैं।
 
धर्मा प्रोडक्शन इस बार फिल्म की कहानी को एक अलग लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहा हैं। करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 को नए डायरेक्टर कॉलिन डी कुन्हा डायरेक्ट करने जा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि 11 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना की तरह क्या दोस्तना 2 भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मस्त जोक : Kabutar पर चंपू ने ऐसा वाक्य बनाया कि हंसी नहीं रूकने वाली आपकी