Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जान्हवी और खुशी को शाहरुख की चक दे इंडिया देख चढ़ा था हॉकी का भूत

कपूर सिस्टर्स का है शाहरुख खान के साथ एक मजेदार कनेक्शन, जान्हवी कपूर ने खुद शेयर किया किस्सा

हमें फॉलो करें जान्हवी और खुशी को शाहरुख की चक दे इंडिया देख चढ़ा था हॉकी का भूत

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (19:11 IST)
बॉलीवुड सेंसेशन जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक दिल छू लेने वाली बचपन की याद शेयर की है, जिसमें चक दे इंडिया (2007) जैसे आइकोनिक स्पोर्ट्स ड्रामा से इंस्पिरेशन शामिल है। दरअसल, कपूर सिस्टर्स, जान्हवी और ख़ुशी ने फिल्म देखने के बाद अपने भीतर के एथलीटों को जगाया, जो उन्हें आइस हॉकी के एक यादगार लेकिन मस्तीभरी एनकाउंटर की तरफ ले गया।
webdunia
ऐसे में एक कैंडिड इंटरव्यू में बात करते हुए, जान्हवी कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि शाहरुख खान की फिल्म ने उनपर और ख़ुशी पर गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म में हॉकी की कहानी को देखने के बाद, दोनों बहनों ने अपनी आइस हॉकी की रोमांचक यात्रा को शुरू करने का फैसला किया।
webdunia
जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर ने हाथ में हॉकी स्टिक पकड़ कर अपने घर को आइस हॉकी के मैदान में बदल दिया था। मस्ती की बात यह थी की दोनों ने हॉकी आइस बॉल की जगह पर आइस क्यूब का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उनको क्या पता था कि चक दे! इंडिया की तरह खेलने का उनका यह आइडिया एक नया रोमांचक अनुभव बन जाएगा।
जान्हवी ने हंसी के साथ याद किया, "पूरा फर्श पानी से भरा हुआ था और खुशी फिसल गई और उससे चोट आई थी। मुझे इसके लिए डांटा पड़ी। अक्सर मुझे उसका ध्यान ना रखने के लिए डांटा जाता था, चाहे मैं कमरे के दूसरे कोने में क्यों ना हूं।”

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डॉन 3 में अब मिला है मौका, मैं एक्शन करने के लिए तरस रही थी: कियारा आडवाणी