Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जान्हवी कपूर का ठग सुकेश चंद्रशेखर से कोई लेना-देना नहीं

हमें फॉलो करें जान्हवी कपूर का ठग सुकेश चंद्रशेखर से कोई लेना-देना नहीं
, बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (16:33 IST)
ठग सुकेश चंद्रशेखर के नित-नए किस्से सामने आ रहे हैं। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से सुकेश के कुछ 'प्राइवेट फोटो' लीक हो गए थे इसके बाद से जैकलीन मुसीबत में फंसी हुई हैं। अब सुकेश के साथ जान्हवी कपूर, भूमि पेडणेकर, सारा अली खान और नोरा फतेही का नाम भी जोड़ा जा रहा है। 
 
बहरहाल, जान्हवी के नजदीकी लोगों ने इस बात का खंडन किया है। उनका कहना है कि जान्हवी का इससे कोई लेना देना नहीं है। जान्हवी न तो कभी सुकेश से मिली, उसकी टीम से कोई बात की। सारा काम उनकी एजेंसी देखती है। 
 
जान्हवी ने सुकेश की पत्नी लीना पॉल के सलून का केरल में उद्‍घाटन किया था जिसके बदले में उन्हें 18.94 लाख रुपये का पेमेंट मिला था। जान्हवी ने यह जानकारी ईडी को दे दी है। संभव है कि इसी वजह से जान्हवी का नाम सुकेश प्रकरण में जोड़ दिया गया हो।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सूरज बड़जात्या के जन्मदिन पर बहन ने दिया शानदार तोहफा, लॉन्च किया 'टेलटीना एप'