Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मां श्रीदेवी को याद कर जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, बोलीं- आपको हर जगह ढूंढती हूं...

हमें फॉलो करें मां श्रीदेवी को याद कर जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, बोलीं- आपको हर जगह ढूंढती हूं...

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (13:49 IST)
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी 24 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। श्रीदेवी को गुजरे हुए 5 साल होने जा रहे है, लेकिन उनकी बेटियां और पति बोनी कपूर आज भी उन्हें याद करके इमोशनल हो जाते हैं। श्रीदेवी की पुण्यतिथि से पहले जाह्नवी पूर ने अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। 

 
जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, मैं अभी भी आपको हर जगह ढूंढती हूं मां। मैं जब भी कुछ करती हूं, इस उम्मीद के साथ करती हूं कि आपकों मुझ पर गर्व होगा।
 
जाह्नवी ने लिखा, मैं जहां जाती हूं और जो भी करती हूं, मैं हमेशा आपके बारे में ही सोचा करती हूं। मेरा सब कुछ आप से ही शुरू होता है और आपसे ही खत्म।
 
बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई की एक होटल में दुर्घटनावश बाथटब में ड़बने से हो गया था। श्रीदेवी एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने दुबई गई थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Dubai: धरती पर स्वर्ग-सा एहसास कराता दुबई का शानदार व यादगार सफ़र