Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लहंगा चोली पहनकर जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक हुआ वायरल

हमें फॉलो करें लहंगा चोली पहनकर जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक हुआ वायरल
, शनिवार, 26 मार्च 2022 (18:11 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के साथ लगातार अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस का दिल भी जीत रही हैं। इस बार जाह्नवी कपूर ने लहंगा चोली पहनकर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। 
webdunia
जाह्नवी कपूर ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह रेड कलर का लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में वह ऑफ व्हाइट कलर के लहंगा चोली में भी दिख रही हैं।

webdunia
webdunia
जाह्नवी कपूर की इस ड्रेस को पुनील बलाना ने डिजाइन किया है। इस आउटफिट को पहनकर एक्ट्रेस ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया।
webdunia
जाह्नवी कपूर के रेड लहंगे को ऑर्गेंजा और सिल्क जैसे क्लासिक फैब्रिक में डिजाइन किया गया है। हाथ से बने इस लहंगे पर फाइन थ्रेड एम्ब्रॉइडरी देखी जा सकती है, जिसे मेटल पीस के साथ जरी-जरदोजी से सजाया गया है।
 
webdunia
जाह्नवी कपूर का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैंस कमेंट करके उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
webdunia
webdunia
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह मिस्टर एंड मिसेज माही और करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी दिखेंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वृंदावन स्टाइल में फूलों वाली होली खेलकर लॉन्च हुआ देबत्तमा साहा और आशीष भारद्वाज का नया शो 'मिठाई'