Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'जवान' ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी

हमें फॉलो करें 'जवान' ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (15:27 IST)
Jawan Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मूवी 'जवान' ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी, उससे अंदाजा हो गया था कि नया रिकॉर्ड बनने वाला है। 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज नजर आया।
 
मल्टीप्लेक्स, सिंगल स्क्रीन, कस्बा, मेट्रो सिटीज़, उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उतावले हो रहे थे और पहले दिन फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना दिया। 
 
'जवान' ने पहले दिन 65.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह किसी भी हिंदी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
 
webdunia
शाहरुख ने खुद अपना रिकॉर्ड ही तोड़ा है। उनकी इसी साल रिलीज हुई 'पठान' ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जवान ने 19.09 प्रतिशत ज्यादा कलेक्शन किया है। तीसरे नंबर पर केजीएफ 2 का हिंदी वर्जन है जिसने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
 
दूसरे दिन भी जवान का जलवा जारी है और फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर में भीड़ नजर आ रही है। माना जा रहा है कि जवान आसानी से 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी और संभवत: पठान का रिकॉर्ड तोड़ कर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म भी बन सकती है।
 
webdunia
शाहरुख खान की लोकप्रियता विदेश में भी है और जवान सीमा पार भी अच्छा व्यवसाय कर रही है। यूके, जर्मनी, यूएस से भी अच्छे कलेक्शन आए हैं। 
 
रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य रोल में हैं। दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने स्पेशल अपियरेंस किया है। एटली फिल्म के डायरेक्टर हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी जवान रिलीज हुई है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह चुटकुला पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे : पढ़ें चटपटा लेटेस्ट जोक