Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में जया बच्चन निभाएंगी यह किरदार!

Advertiesment
हमें फॉलो करें rocky aur rani ki prem kahani
, शनिवार, 6 नवंबर 2021 (12:36 IST)
फिल्ममेकर करण जौहर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ही करेंगे।

 
फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आने वाली है। वहीं अब फिल्म में जया बच्चन के किरदार को लेकर खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म में निगेटिव किरदार निभाने वाली हैं, जो उन्होंने अब तक के अपने पूरे करियर में नहीं निभाया है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार जया बच्चन फिल्म में रणवीर सिंह की दादी का रोल निभा रही हैं। करण जौहर को जया बच्चन को इस किरदार के लिए काफी मनाना पड़ा था। बताया जा रहा है कि शुरूआत में उन्हें यह समझने के लिए थोड़ी दिक्कत हुई थी कि उनके किरदार का शैतानी दिमाग कैसे काम करता है। 
 
बता दें कि इस फिल्म के जरिए रणवीर और आलिया दूसरी बार साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों गली बॉय में साथ में काम कर चुके हैं और दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के राइटर्स इशिता मोइत्रा, सुमित रॉय और शशांक खेतान ने लिखा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ छोटे से रोल में नजर आईं हैलिन शास्त्री, वीडियो शेयर कर बयां की फिलिंग्स