Publish Date: Mon, 18 Jul 2022 (12:37 IST)
Updated Date: Mon, 18 Jul 2022 (12:43 IST)
हॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर जेनिफर लोपेज ने एक्टर बेन एफ्लेक से शादी रचा ली है। दोनों साल 2002 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि बीच में लंबे समय तक दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। शादी के बाद जेनिफर ने अपना सरनेम बदलकर जेनिफर एफ्लेक कर लिया है।
सोशल मीडिया पर जेनिफर और बेन एफ्लेक की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो ही हैं। इन तस्वीरों में कपल बेहद खुश दिखाई दे रहा है। अपनी शादी में जेनिफर ने बेहद ही सिंपल सफेद गाउन पहना। वहीं बेन व्हाइट सूट पहने दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने पहली बार फिल्म 'गिगली' में काम करने के बाद डेटिंग शुरू की थी। नवंबर 2002 में उनकी सगाई हो गई थी, लेकिन लोपेज ने 2004 की शुरुआत में सगाई तोड़ दी और उसी साल जून में गायक मार्क एंथोनी से शादी कर ली। 2008 में इस जोड़े के जुड़वां बच्चे मैक्स और एम्मे हुए।
इससे पहले जेनिफर ने साल 1997 में ओजानी नोआ से शादी की थी। हालांकि, यह शादी महज सालभर में ही टूट गई। फिर उन्होंने 2001 में क्रिस जड से शादी की। तीन साल चली यह शादी 2003 में खत्म हो गई। बता दें कि बेन भी तलाकशुदा और 3 बच्चों के पिता है। 52 वर्षीय जेनिफर और 49 साल के बेन ने 16 जुलाई को क्लार्क काउंटी से मैरिज का लाइसेंस लिया है।