Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जितेन्द्र की नेटवर्थ में हुआ जबरदस्त इजाफा, मुंबई में दो प्लॉट बेचकर कमाए 855 करोड़ रुपए

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jitendra

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 6 जून 2025 (11:19 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 'जंपिग जैक' कहे जाने वाले जितेन्द्र फिलहाल अपनी बेटी एकता कपूर के साथ प्रोडक्शन का काम देखते हैं। वहीं अब जितेन्द्र अचानक 855 करोड़ रुपए के मालिक बन गए हैं। 
 
जितेन्द्र के परिवार ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक जमीन बेची है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। जितेन्द्र और उनके परिवार की दो कंपनियों ने मिलकर मुंबई में अंधेरी स्थित दो प्लॉट एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स को बेचे हैं। इस जमीन पर वर्तमान में बालाजी आईटी पार्क है, जिसमें तीन इमारतें हैं और कुल बनाया गया क्षेत्र लगभग 4.9 लाख वर्ग फीट है। 
 
खबरों के अनुसार इस सौदे में 8.69 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपए का पंजीकरण शुल्क लगा और अभिनेता के परिवार को 855 करोड़ रुपए मिले, जो बेची गई जमीन की कीमत है। इस डील के बाद जितेन्द्र की नेटवर्थ 1512 करोड़ रुपए हो गई है। 
 
जितेन्द्र ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1964 में फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से की थी। पहली फिल्म के लिए उन्हें महज 100 रुपए की फीस मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जितेन्द्र की बेटी एकता कपूर जहां टीवी इंडस्ट्री मे सक्रिय हैं। वहीं उनके बेटे तुषार कपूर एक्टर हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेहा कक्कड़ कभी जागरण में गाती थीं गाना, आज है इंडस्ट्री की टॉप सिंगर