Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जॉन अब्राहम के हाथ लगी एक और फिल्म, निभाएंगे बाइकर की भूमिका

Advertiesment
हमें फॉलो करें John Abraham
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल जॉन अब्राहम एक के बाद एक कई फिल्में आने वाली है। इस साल जॉन अब्राहम के पास 3 फिल्में है। जॉन की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर (रॉ) अगले महिने रिलीज होने वाली है। इसी बीच उनकी नई फिल्म की घोषणा भी हो गई है।

इस फिल्म की जानकारी जॉन अब्राहम ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। माना जा रहा है कि जॉन की ये फिल्म बाइक रेसिंग पर होगी। हालांकि फिल्म के नाम के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। 
 
webdunia
जॉन ने ट्वीट कर लिखा, 'एक कहानी जो मेरे दिल के करीब है। इसके सफर पर निकलने के लिए उत्सुक हूं।' फिल्म की शूटिंग जुलाई 2019 से शुरू होगी।

इस फिल्म के डायरेक्टर रेंसिल डिसिल्वा होंगे। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर अजय कपूर होंगे। यह तीसरी बार होगा जब जॉन और अजय कपूर साथ में काम करेंगे। इससे पहले फिल्म परमाणु में और आने वाली फिल्म रॉम के प्रोड्यूसर भी अजय कपूर ही है। 
 
जॉन की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर 12 अप्रैल 2019 को रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है, 13 दिन तक चले इस युद्ध में भारत के सामने पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। इसके अलावा उनकी फिल्में पागलपंती और बाटला हाउस भी साल 2019 में ही रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेड को डेट कर रही हैं हुमा कुरैशी!