Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पत्नी से अलग हो रहे हैं जॉन अब्राहम?

Advertiesment
हमें फॉलो करें जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम के वैवाहिक जीवन के बारे में लगातार बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जॉन यहां भारत में फिल्मों में व्यस्त हैं वहीं पत्नी प्रिया रूंचाल यूएस में इनवेस्टमेंट बैंकर के रूप में काम कर रही हैं। दोनों ने बहुत कम वक्त साथ बिताया है। हजारों किलोमीटर की ये दूरी दोनों के बीच भी दूरी बन रही है। 
 
जॉन ने पहले भी खंडन किया था। बात जब बढ़ गई तो वे पत्नी के साथ नजर आने लगे जिससे अफवाहें थम गई हैं। इस बार जॉन ने मुंह खोला है कि अब उन्होंने इस तरह की बातों पर ध्यान देना बंद कर दिया है। जॉन के मुताबिक वे कितनी बार कहेंगे कि उनका वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा है। कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। प्रिया और उनके बीच मधुर संबंध है। 
 
जॉन के अनुसार थोड़े-बहुत दिनों में ये बात फिर सामने आ जाती है और उन्हें सफाई देनी पड़ती है। वे अब सफाई नहीं देंगे। लोगों को जो सोचना है सोचे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनम कपूर के बारे में 30 रोचक जानकारियां