Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कबाली के समय दो महीने की छुट्टियां... रजनीकांत ने किया खुलासा

Advertiesment
हमें फॉलो करें कबाली
22 जुलाई को रजनीकांत की 'कबाली' प्रदर्शित हुई, लेकिन वे देश से बाहर थे। वहां से वे 'कबाली' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का जायजा लेते रहे और दो महीने बाद अपने देश लौट आए हैं। 
 
रजनीकांत ने दो महीने की छुट्टियां 'कबाली' के रिलीज के समय क्यों ली, इसका खुलासा किया है। रजनी के अनुसार वे दो फिल्मों, 'कबाली' और 'रोबोट 2.0', की शूटिंग साथ कर रहे थे। इस कारण वे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थक गए थे। उन्हें आराम की जरूरत पड़ी। बेटी ऐश्वर्या के साथ वे यूएस चले गए ताकि आराम कर सकें। वहां पर उन्होंने मेडिकल चेक-अप भी कराया। 
 
भारत लौटने पर वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। फिल्म की कामयाबी से वे खुश हैं। उन्होंने अपने फैंस, मीडिया, सिनेमाघर मालिक, कबाली की टीम और वितरकों को धन्यवाद दिया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ ने छोड़ी रितिक के साथ वाली फिल्म