Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कबीर बेदी ने अपनी पत्नी को कहा मुझे हर रात परवीन के साथ रहना है

हमें फॉलो करें कबीर बेदी ने अपनी पत्नी को कहा मुझे हर रात परवीन के साथ रहना है
, मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (13:35 IST)
कबीर बेदी द्वारा लिखी गई पुस्तक Stories I Must Tell इन दिनों चर्चा में है। इस पुस्तक में कबीर ने कई खुलासे किए हैं। कबीर बेदी और फिल्म एक्ट्रेस परवीन बाबी के अफेयर के काफी चर्चे हुए थे। 
 
परवीन का नाम कबीर के अलावा डैनी और महेश भट्ट से भी जुड़ा था। साथ ही परवीन की पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल भरी रही है। परवीन को लेकर कबीर ने कई बातें अपनी किताब में दी है। 

हर रात परवीन के साथ 
webdunia
कबीर ने लिखा कि उनकी और पत्नी प्रतिमा बेदी में जरा भी इंटीमेसी नहीं बची थी। कबीर जिस प्यार को तलाश रहे थे वो प्रतिमा से नहीं मिला। उनके इस अकेलेपन को परवीन ने भर दिया। 
 
एक रात उन्होंने प्रतिमा को कहा कि वे परवीन के पास जा रहे हैं। प्रतिमा ने कहा कि क्या आज रात तुम रूक नहीं सकते? तो कबीर ने कहा कि मुझे आज रात ही नहीं बल्कि हर रात उसके साथ रहना है। 

रूढि़वादी गुजराती लड़की 
webdunia
कबीर ने लिखा है कि परवीन और डैन लिव इन में रहते थे। परवीन भले ही जींस पहनती थी, सिगरेट पीती थी, लेकिन अंदर से एक रूढि़वादी गुजराती लड़की थी। 

दिखती थीं आत्माएं 
webdunia
परवीन में असुरक्षा का भाव सदैव रहा और उन्होंने इसको लेकर कई हरकतें भी की। मानसिक समस्या उनको थी। कबीर ने लिखा है कि इस तरह की परेशानियां परवीन को बचपन से ही हो गई थीं। परवीन को पूर्वजों के घर में आत्माएं दिखती थीं। परवीन के पूर्वज बादशाह हुमायूं के यहां काम कर चुके थे। परवीन की मां ने एक बार महेश भट्ट को बताया था कि परवीन के पिता भी ऐसे ही थे। शायद परवीन की समस्या जेनेटिक हो सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन अलग होंगे करोड़ों की लागत से बनने वाली 'रामायण' से?