Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कबीर सिंह 100 करोड़ पार, शाहिद कपूर की पहली सोलो सेंचुरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें कबीर सिंह 100 करोड़ पार, शाहिद कपूर की पहली सोलो सेंचुरी
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल करते हुए शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। यह शाहिद कपूर की पहली सोलो हीरो के बतौर 100 करोड़ वाली फिल्म है। 
 
फिल्म ने शुक्रवार 20.21 करोड़ रुपये, शनिवार 22.71 करोड़ रुपये, रविवार 27.91 करोड़ रुपये, सोमवार 17.54 करोड़ रुपये और मंगलवार 16.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांच दिनों में इस फिल्म ने 104.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है। फिल्म ने हर दिन बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यही रफ्तार कायम रही तो 200 करोड़ क्लब में भी यह फिल्म आसानी से शामिल हो जाएगी। 
 
कबीर सिंह ने पांच दिनों में यह मंजिल पाई है। इसके पहले 2019 में भारत ने 4 दिनों में, केसरी ने 7 दिनों में, गली बॉय ने 8 दिनों में और टोटल धमाल ने 9 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। 
 
फिल्म सभी जगह शानदार प्रदर्शन कर रही है और युवाओं को बहुत पसंद आ रही है। कई लोग इसे दोबारा भी देखना पसंद कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख की लाड़ली बेटी सुहाना खान ने दोस्त साथ किया पोल डांस, वीडियो वायरल