Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कहानी 2 का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Advertiesment
कहानी 2
कहानी 2 का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड ठीक ही माना जा सकता है। कलेक्शन कम जरूर रहे, लेकिन कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 19.69 प्रतिशत और तीसरे दिन 36.24 प्रतिशत उछाल आया। वीकडेज़ में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है यह फिल्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 


 
विद्या बालन अभिनीत फिल्म कहानी 2 ने पहले दिन 4.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.79 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 6.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 16.97 करोड़ रुपये। फिल्म भारत में 1235 स्क्रीन्स में प्रदर्शित की गई है। 
 
ज्यादातर फिल्म समीक्षकों ने इसे देखने लायक माना और यही दर्शकों की भी राय है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटिश इंडीपेंडेंट फिल्म अवॉर्ड ‘अमेरिकन हनी’को