Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या Yes Bank पर आए संकट के लिए अर्जुन कपूर हैं जिम्मेदार?

हमें फॉलो करें क्या Yes Bank पर आए संकट के लिए अर्जुन कपूर हैं जिम्मेदार?
, बुधवार, 11 मार्च 2020 (15:58 IST)
निजी क्षेत्र के बैंक येस बैंक की हालत खराब हो गई है। आरबीआ द्वारा येस बैंक पर एक महीने तक केवल 50 हजार रुपए निकालने की सीमा तय कर दी गई है। हाल ही में येस बैंक के संकट का जिम्मा कमाल आर खान ने एक्टर अर्जुन कपूर के कंधों पर डाल दिया है।

 
दरअसल कमाल आर खान का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में केआरके ने येस बैंक के घाटे में आने की वजह बताई है। 
 
केआरके ने ट्वीट किया, अर्जुन कपूर ने अभी तक जो भी फिल्मों में काम किया है लगभग सभी डूब गई हैं। एक मात्र 2 स्टेस्ट ही एक ऐसी फिल्म थी जो थोड़ी चली थी लेकिन इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने येस बैंक में काम किया था और अब येस बैंक ही डूब गया। 
अर्जुन कपूर को लेकर आया कमाल आर खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट पर जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे। ये फिल्म पिछले काफी वक्त से लटकी हुई थी और अब आखिरकार इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करीना कपूर ने बताई करिश्मा के साथ काम नही करने की वजह