Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुश्किल में केआरके... शिवाय लीक करने का आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें कमाल आर खान
कमाल आर खान लगातार 'शिवाय' के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने दुबई में फिल्म देख ली है और ट्वीटर पर फिल्म की बुराई कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि अजय देवगन से उनका पंगा चल रहा है। 
 
'शिवाय' के मेकर्स ने कमाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म की कुछ क्लिप्स ऑन लाइन लीक कर दी है। कमाल ने यह क्लिप्स माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर शेयर की। हालांकि बाद में उन्होंने इन्हें हटा लिया पर वे मुश्किल में घिर गए हैं। 
रिलायंस एंटरटेनमेंट की ओर से कमाल आर खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उनकी ओर से कहा गया है कि वे इसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठा रहे हैं और मुंबई में साइबर क्राइम में उनके खिलाफ शिकायत कर दी गई है। 
 
कमाल खान द्वारा शेयर किए गए क्लिप्स का वीडियो मना लिया गया है ताकि इसे सबूत बना कर पेश किया जा सके कि उन्होंने सिनेमाहॉल के अंदर वीडियो बनाया। साथ ही दुबई स्थित सिनेमाघर के खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है। 
 
दूसरी ओर कमाल खान ने ट्वीट किया है कि उन्होंने सिर्फ शिवाय के टाइटल का ही फोटो लिया है। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यदि 'शिवाय' सफल हुई तो अजय देवगन के ऑफिस में चपरासी बन जाऊंगा