Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंडीगढ़ पहुंचते ही कंगना रनौट ने फिर साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना, बोलीं- मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोलबाला

हमें फॉलो करें चंडीगढ़ पहुंचते ही कंगना रनौट ने फिर साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना, बोलीं- मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोलबाला
, सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (13:23 IST)
शिवसेना से विवाद के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट मुंबई से वापस अपने घर मनाली लौट रही हैं। कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं। यहां से हिमाचल प्रदेश के मनाली जाएंगी। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

 
webdunia
कंगना ने लिखा, दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आजाद कश्मीर के नारे लगवाए। आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है। मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।
 
 
कंगना ने ट्वीट किया, चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्योरिटी नाम मात्र रह गई है, लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं, लगता है इस बार मैं बच गई, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला।
 
कंगना ने लिखा, जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं घड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं। मुझे कमजोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!
 
गौरतलब है कि कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ जब अभिनेत्री ने ट्विटर पर मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से कर दी थी। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। वहीं बीते दिनों बीएमसी ने कंगना के ऑफिस में अवैध निर्माण का हवाला देकर तोड़फोड़ की थी, जिसे अभिनेत्री ने बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेखा से हुई रिया चक्रवर्ती की तुलना, पति की खुदकुशी के बाद एक्ट्रेस को बना दिया गया था ‘नेशनल वैम्प’