Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चार साल बाद... फिर साथ-साथ

हमें फॉलो करें चार साल बाद... फिर साथ-साथ
बॉलीवुड के दो उम्दा कलाकार चार वर्ष पहले एक फिल्म में साथ थे। फिल्म में उनके रोमांस ने दिल को छुआ, अलगाव ने मन को शांति दी। हालांकि यह जोड़ी फिल्म में अलग हो गई थी लेकिन इन्हें दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया। बात तो रही है कंगना रनौट और राजकुमार राव और उनकी फिल्म 'क्वीन' की। अब यही जोड़ी दोबारा साथ काम करने वाली है।
 
जी हां, बी-टाउन की रानी और न्यूटन एक बार फिर फिल्म करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर होगी। यह दो लीड किरदारों की कहानी होगी। इसकी शूटिंग लंदन और मुंबई में मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। राजकुमार और कंगना दोनों को स्क्रिप्ट पसंद आई है। दोनों ही इस फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हैं।
 
यह फिल्म शैलेष आर. सिंग और एकता कपूर द्वारा निर्मित होगी। फिल्म के निर्देशक प्रकाश कोवलमूडी होंगे, जो प्रसिद्ध निर्देशक के. राघवेन्द्र राव के बेटे हैं। यह बॉलीवुड में निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म होगी। हालांकि हमें अब तक कंगना या राजकुमार से कोई बयान नहीं मिले हैं। कंगना फिलहाल 'मणिकर्णिका' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं राजकुमार 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'स्त्री' की तैयारी कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अय्यारी : फिल्म समीक्षा