Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बोल्ड सीन के कारण करीना की छोड़ी फिल्म कंगना ने लपकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें बोल्ड सीन के कारण करीना की छोड़ी फिल्म कंगना ने लपकी
एकता कपूर अपनी फिल्म 'मेंटल है क्या' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस डार्क कॉमेडी फिल्म में उन्होंने कंगना रनौट और राजकुमार राव को कास्ट किया। फिल्म के कई पोस्टर्स भी आ चुके हैं। इस फिल्म को बनाने की योजना बहुत पहले से थी वो भी अलग कास्ट को लेकर। 
 
कुछ वर्षों पहले खबर आई थी कि करीना कपूर खान और इमरान हाशमी को लेकर एकता कपूर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। इसका नाम 'बदतमीज़ दिल' बताया गया था। अब उसकी जगह ही फिल्म 'मेंटल है क्या' बनाई जा रही है जिसमें कंगना और राजकुमार हैं। 
 
एकता कपूर की पहली पसंद करीना कपूर खान ही थीं। एकता वर्ष 2013 से इसे बनाने की तैयारी कर रही थीं। उसके लिए उन्होंने करीना को संपर्क किया था। लेकिन करीना को यह काफी बोल्ड फिल्म लगी थी और इसमें उन्हें काफी बोल्ड सीन भी देने थे जिसके लिए वे सहज नहीं थीं। इसलिए वे फिल्म से बाहर हो गईं। 
 
अब इतने वर्षों बाद नए नाम और कास्ट के साथ एकता फिर यह प्रोजेक्ट सामने लाई हैं। मेंटल है क्या फिल्म 'बदतमीज़ दिल' की ही संशोधित की हुई स्क्रिप्ट है। इसे ज़्यादा बोल्ड और मज़ेदार बना दिया गया है। 
 
इसके पोस्टर्स को देखकर लोगों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और मेकर्स खुश है कि इसके लिए कंगना को ही चुना गया। अपने कैरेक्टर में कंगना बिल्कुल रम चुकी हैं और वे रोल के हिसाब से परफेक्ट हैं। 
 
राजकुमार राव और कंगना रनौट स्टारर यह फिल्म प्रकाश कोवलमुडी निर्देशित करेंगे। इसकी शूटिंग लंदन में होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कपिल शर्मा को मिल गया हॉट एक्ट्रेस का साथ